[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में उमड़ा रेलवे कर्मचारियों का सैलाब, रामरतन यादव को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में उमड़ा रेलवे कर्मचारियों का सैलाब, रामरतन यादव को दी श्रद्धांजलि

चूरू में उमड़ा रेलवे कर्मचारियों का सैलाब, रामरतन यादव को दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सिवानी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हुए हमले में घायल स्टेशन अधीक्षक रामरतन यादव की उपचार के दौरान मृत्यु के बाद रेलवे कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को चूरू रेलवे स्टेशन पर विभिन्न रेलवे संगठनों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर पैदल मार्च निकाला तथा दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारियों ने नम आंखों से रामरतन यादव को याद करते हुए उनके परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक सुरेश माथुर, AISMA अध्यक्ष सुरेश भाकर, अमरसिंह लखारा, बलबीर चाहर, मोहन सिंह, जुगल, मोहित पटीर, रूपचंद, प्रेमप्रकाश, मुकेश, भीवा राम, ओमप्रकाश, सुरेश सैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशनों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही दिवंगत रामरतन यादव के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रेलवे कर्मचारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल की रात सिवानी रेलवे स्टेशन पर कुछ युवकों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में घुसकर रामरतन यादव पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर में भर्ती कराया गया, जहां करीब 20 दिनों तक उपचार के बाद उनका निधन हो गया। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार नाबालिगों सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles