[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

निराधनूं पहुंची ग्राम विकास रथ यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

निराधनूं : निराधनूं कस्बे में गुरुवार सुबह ग्राम विकास रथ यात्रा पहुंचने पर ग्रामीणों ने सार्वजनिक चौक पर स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी विमल कुमार जांगीड़ ने ग्रामीणों को स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से घरों का कचरा एवं गंदा पानी आम रास्तों में नहीं डालने की अपील करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ भरत सिंह राहड़ ने पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में प्रशासक जगदीश प्रसाद जोशी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी श्रीराम, सहायक कृषि अधिकारी महिपाल सिंह, राकेश कुमार, अनिल कुमार मांजू, कृषि पर्यवेक्षक प्यारेलाल कालेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles