[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में विश्व हिंदू परिषद की बैठक, प्रशिक्षण वर्गों की तिथियां घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में विश्व हिंदू परिषद की बैठक, प्रशिक्षण वर्गों की तिथियां घोषित

झुंझुनूं में विश्व हिंदू परिषद की बैठक, प्रशिक्षण वर्गों की तिथियां घोषित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के बिबासरिया गेस्ट हाउस में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रांत धर्माचार्य सह संपर्क प्रमुख रामानंद पाठक के सानिध्य एवं जिलाध्यक्ष विनोद सिंघानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन के आगामी प्रशिक्षण वर्गों की तिथियों की घोषणा की गई। दुर्गावाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग 15 मई से 22 मई 2026 तक झुंझुनूं में आयोजित होगा। वहीं बजरंग दल का वर्ग 21 मई से 28 मई तक निवाई में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद का प्रशिक्षण वर्ग 31 मई से 10 जून 2026 तक मेहंदीपुर बालाजी में संपन्न होगा। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इन प्रशिक्षण वर्गों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। रतन लाल शर्मा को नगर अध्यक्ष तथा नरेंद्र सिंह शेखावत को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नीलेश केजरीवाल और सुनील मोरवाल को नगर सह उपाध्यक्ष तथा मोहित अग्रवाल को नगर सह मंत्री बनाया गया।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र केडिया, जिला सह मंत्री मनोज कुमार सैनी, जिला सह संयोजक अशोक कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी प्रशिक्षण वर्गों में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles