[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहर के बीच नई सड़क पर कचरे के ढेर, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहर के बीच नई सड़क पर कचरे के ढेर, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

शहर के बीच नई सड़क पर कचरे के ढेर, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर की नई सड़क इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का केंद्र बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। हालात ऐसे हैं कि आवारा गाय, सांड और कुत्तों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नई सड़क तिराहे पर स्थित मुमताज हॉस्पिटल के सामने कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से यहां कचरा उठाने के लिए नगर परिषद की गाड़ियां नहीं पहुंची हैं। कचरे के ढेरों में आवारा पशु पॉलिथीन और अन्य गंदगी खा रहे हैं, जिससे उनकी सेहत पर खतरा मंडरा रहा है और क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कचरे के कारण आवारा पशु हर समय सड़क पर मंडराते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार पशुओं के कारण लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

खुले ट्रांसफॉर्मर से हादसे की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरे के ढेर के पास बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर भी खुला पड़ा हुआ है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो पशु या राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

गंदे पानी और कीचड़ से बढ़ी परेशानी

क्षेत्र में गंदे पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण मोहल्लों की ओर जाने वाले रास्तों पर कीचड़ जमा हो गया है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़क होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी रोज यहां से गुजरते हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

नई सड़क से मोहल्ला तेलियान, लीलगरों का मोहल्ला, आथूनाबास सहित कई क्षेत्रों का आवागमन जुड़ा हुआ है। ऐसे में वार्डवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद शीघ्र कचरा निस्तारण, आवारा पशुओं की व्यवस्था और खुले ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा सुनिश्चित करे, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles