[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूधाम में पॉलीथिन व कांच की इत्र शीशियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूधाम में पॉलीथिन व कांच की इत्र शीशियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी

खाटूधाम में पॉलीथिन व कांच की इत्र शीशियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी

खाटूश्यामजी : जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुरक्षा को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा पॉलीथिन और कांच की इत्र की शीशियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान नगर पालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में तथा स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेलिया के निर्देशन में संचालित हुआ। इस दौरान पांच अलग-अलग टीमों का गठन कर पूरे खाटूधाम क्षेत्र में एक साथ सघन कार्रवाई की गई।

टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, पिंकी बगड़िया, गीता बगड़िया, सुरेंद्र कूड़ी एवं रविंद्र के नेतृत्व में गठित टीमों ने नगर पालिका कार्यालय से लेकर मुख्य दर्शन मार्ग तक जांच अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान दुकानों से पॉलीथिन थैलियां और कांच की इत्र की शीशियां जब्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए। दुकानदारों को कपड़े के थैलों के उपयोग, डस्टबिन रखने और प्लास्टिक की इत्र की शीशियों के इस्तेमाल के लिए समझाइश भी दी गई।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मंदिर क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles