“एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत पौधारोपण, समाजसेवा के कार्य भी किए
“एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत पौधारोपण, समाजसेवा के कार्य भी किए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोरी लाल सैनी
बबाई : उप तहसील क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड पंच मनोज सैन ने अपनी माताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत सराहनीय कार्य करते हुए सैन समाज के मोक्षधाम में 11 छायादार पौधे लगाए। साथ ही इन पौधों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं ली।
इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में गोमाता को हरा चारा खिलाया तथा जरूरतमंदों की सेवा करते हुए जयपुर स्थित अन्नपूर्णा रसोई केंद्र संख्या 516 में 51 व्यक्तियों को भोजन भी करवाया।
मनोज सैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों के माध्यम से अपनों की स्मृति को जीवित रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश सैन, गोपाल, जीवन विकास, जतिन, रणजीत, गणेश, विजय, बजरंग, मुकेश, हिमांशु सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140193


