खाटूश्यामजी में चार राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने किए बाबा श्याम के दर्शन
खाटूश्यामजी में चार राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने किए बाबा श्याम के दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटू श्याम जी मंदिर में मंगलवार को चार राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सतीश महाना (उत्तरप्रदेश), कुलदीप सिंह पठानिया (हिमाचल प्रदेश), सूरमा पाढ़ी (ओडिशा) तथा नोर्बू शेरपा (सिक्किम) ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर सेवक परिवार की ओर से सभी अतिथियों का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
दर्शन के उपरांत सतीश महाना ने कहा कि खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन कर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए सात विधानसभा अध्यक्षों की एक समिति गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तोमर कर रहे हैं। समिति की बैठक में मिले सुझावों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर लोकसभा को भेजी जाएगी।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अध्यक्ष सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर ने अतिथियों की अगवानी की, वहीं एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनंद कुमार एवं थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140227


