[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिस्कॉम परिसर में बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

डिस्कॉम परिसर में बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

डिस्कॉम परिसर में बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बिसाऊ : कस्बे के बिजली विभाग परिसर स्थित बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत सोमवार रात्रि को सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

मंगलवार सुबह सहायक अभियंता अजीतपाल के सानिध्य में डिस्कॉम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी को सवामणि चूरमे का भोग अर्पित किया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता राहुल एचरा, एआरओ कुसुम मीणा, वरिष्ठ लिपिक गोपाल सैनी, उमेद अली, दिलीप सिंह, गणपतराम सहित अन्य कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

पूजा-अर्चना के बाद भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सवामणि का प्रसाद ग्रहण किया।

डिस्कॉम के गणपतराम ने बताया कि परिसर में वर्ष 2010 में बालाजी मंदिर की स्थापना की गई थी। तभी से हर वर्ष सवामणि और भजन संध्या का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस आयोजन में विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

Related Articles