सरदारशहर में शहरी सेवा शिविर, 93 आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ
सरदारशहर में शहरी सेवा शिविर, 93 आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सरदारशहर नगरपरिषद मुख्यालय के टाउनहॉल में मंगलवार को शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में हुए शिविर में नागरिकों को विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ मिला।
आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि वार्ड संख्या 18, 19 व 20 के लिए आयोजित शिविर में कृषि भूमि नियमन के तहत 11 पट्टे, 69-अ नियमन के 6, भवन निर्माण स्वीकृति के 3, नामांतरण के 4, पट्टा पुनर्वेध के 13 और पट्टा संशोधन के 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 62 अन्य आवेदन व शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौजूद रहकर 93 आवेदकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया। इस दौरान निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी व आत्माराम तरड़ सहित नगरपरिषद अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223814

