राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू
राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर (यूजी) में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकेंगे। प्राचार्य (डॉ) एस के सैनी के बताये अनुसार प्रवेश प्रक्रिया राजस्थान सरकार, डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। आवेदन पत्रों की जांच एवं सत्यापन के बाद अस्थायी प्रवेश सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
प्रवेश सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक निर्धारित शुल्क जमा करवाना होगा। आवेदन प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक महाविद्यालय कार्यालय में संचालित रहेगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ अंकतालिकाओं की प्रतियां, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य ने बताया कि पहली बार जुलाई माह में ही वे भी अब कम बारिश में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है पूर्व के वर्षों में प्रवेश अगस्त से नवंबर के मध्य होता रहे हैं इससे शिक्षा सत्र सही समय पर प्रारंभ होगा वह सही समय पर परीक्षाएं होगी परीक्षा परिणाम के समय पर आ सकेंगे प्राचार्य ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2223880


