सेफरागुवार में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया, JCB चलाई:नायब तहसीलदार और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, ग्रामीणों को राहत
सेफरागुवार में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाया, JCB चलाई:नायब तहसीलदार और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, ग्रामीणों को राहत
बबाई : बबाई के सेफरागुवार में आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटा दिया है। नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में खसरा नंबर 54 पर बनी तारबंदी और बाड़ को जेसीबी की मदद से हटाया गया, जिससे रास्ता सुचारु हो सका।
यह अतिक्रमण खसरा नंबर 54 में आम रास्ते पर किया गया था, जहां तारबंदी और बाड़ लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया था। अतिक्रमणकारियों को पहले भी समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। अब प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को पाबंद कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के दौरान बबाई नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला, सेफरागुवार गिरदावर भगवानाराम गुर्जर, पटवारी हरपाल यादव, रामचंद्र ताखर और महावीर शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2139114


