खेतड़ी में तीसरे दिन भी बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि जारी, मानोता जाटान में बेर जितने ओले गिरे
खेतड़ी में तीसरे दिन भी बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि जारी, मानोता जाटान में बेर जितने ओले गिरे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र सहित जसरापुर और आसपास के गांवों में लगातार तीसरे दिन भी मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला। शनिवार देर रात लोयल, मानोता जाटान, ढाणी बाढ़ान, तातीजा, देवता, चारावास और नंगली सलेदी सिंह सहित कई गांवों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।
मानोता जाटान गांव में देर रात अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान करीब तीन मिनट तक बेर के आकार के बड़े-बड़े ओले गिरे। ओलों की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और लंबे समय बाद इतने बड़े ओले गिरते देख हैरान रह गए। इसके बाद हुई अच्छी बारिश से क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया।
दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम होते-होते राहत मिली, लेकिन तेज धूल भरी आंधियों ने जनजीवन भी प्रभावित किया। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, वहीं घरों और दुकानों में धूल भर गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शादी-विवाह के सीजन में मौसम के इस अचानक बदलाव ने आयोजनों पर भी असर डाला। तेज आंधी और बारिश के कारण खुले में लगे टेंट, पांडाल और सजावट को नुकसान पहुंचा, वहीं बारात और मेहमानों की आवाजाही में भी बाधाएं आईं, जिससे कई कार्यक्रमों में देरी हुई।
बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर सब्जी और अन्य खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर रात तक नुकसान का पूरा आंकलन नहीं हो सका था।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक क्षेत्र में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। विभाग ने तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138935