पुराने मलबे से बन रहा शिमला में सीएचसी का भवन
मिलीभगत के आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला में 8 करोड़ 32 लाख रुपयों की लागत से बन रहे राजकीय अनारदेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के नए भवन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में पुराने मलबे और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन निर्माण में पुरानी बिल्डिंग का मलबा काम में लिया जा रहा है। फर्श की नींव में भी पुराने भवन की खोदी गई पुरानी मिट्टी डालकर भरी जा रही है। यही नहीं दीवार भी पुराने भवन के तोड़े गए पत्थरों से बनाई जा रही है। ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है। निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और पुराने टूटे-फूटे मलबे का उपयोग कर सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है।
ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि जिस भवन में भविष्य में मरीजों का इलाज होना है, उसकी नींव ही कमजोर बनाई जा रही है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। शिमला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बन रहा CHC भवन ही अगर सवालों के घेरे में है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2134720


