बिना दहेज की शादी कर समाज में पेश की अनूठी मिसाल
बिना दहेज की शादी कर समाज में पेश की अनूठी मिसाल
जयपुर : राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एडीशनल एसपी वीरेंद्र मीणा द्वारा किशन दुलेत निवासी चकवाड़ा को अपने पुत्र का दहेज रहित विवाह करने पर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि किशन दुलेत पुत्र हरि नारायण दुलेत, निवासी चकवाड़ा, तहसील फागी, जिला जयपुर ने अपने पुत्र आदित्य का विवाह एडवोकेट सुरेश मीणा निवासी निमेड़ा, तहसील श्रीमाधोपुर, जिला सीकर की पुत्री आंचल के साथ सादगीपूर्ण एवं दहेज रहित तरीके से सम्पन्न कराया। इस अवसर पर किशन दुलेत ने अपने संबंधी सुरेश मीणा, निमेड़ा से केवल 101 रुपए एवं नारियल लेकर विवाह सम्पन्न कर समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। समाज में इस विवाह की सर्वत्र सराहना हो रही है तथा किशन दुलेत के इस निर्णय की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। समाज के लोगों का मानना है कि दहेज प्रथा जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए ऐसे प्रेरणादायक कदम अत्यंत आवश्यक हैं। सभी को इनसे प्रेरणा लेकर दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134559


