बुद्ध पूर्णिमा पर जय पहाड़ी में निकली भव्य प्रभात फेरी, धम्म संदेशों से गूंजा माहौल
बुद्ध पूर्णिमा पर जय पहाड़ी में निकली भव्य प्रभात फेरी, धम्म संदेशों से गूंजा माहौल
झुंझुनूं : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जय पहाड़ी क्षेत्र में प्रभात फेरी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल निकली प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुद्ध विहार पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, युवा और महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम भंते विनयपाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रभात फेरी के दौरान बुद्ध वंदना, जय भीम और धम्म के संदेशों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
बुद्ध के विचार अपनाने का दिया संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। भंते विनयपाल ने अपने उपदेश में कहा कि गौतम बुद्ध के विचार शांति, अहिंसा, करुणा और समानता का मार्ग दिखाते हैं। वर्तमान समय में इन मूल्यों को अपनाकर ही समाज में भेदभाव और हिंसा को समाप्त किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि व वक्ताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. लता चंदन रहीं, जबकि अध्यक्षता विजय गोपाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में रामानंद आर्य, मालीराम, सत्यनारायण गर्वा, डॉ. अशोक गर्वा, ईश्वर लाल मण्डाड व महावीर सिंह जोया शामिल रहे।
वक्ताओं में डॉ. विकास काला, मनोज मेघवाल, विकास गोठवाल, राजवीर सिंह नारनोलिया, ओमप्रकाश सुनिया और रामपाल सीकर ने समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।
प्रसाद वितरण के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। संचालन बलबीर सिंह काला ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134559


