[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में वैशाख पूर्णिमा पर वन्यजीवों की होगी गणना:22 वाटर पॉइंट किए तैयार, 40 ट्रैप कैमरे लगाए गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में वैशाख पूर्णिमा पर वन्यजीवों की होगी गणना:22 वाटर पॉइंट किए तैयार, 40 ट्रैप कैमरे लगाए गए

नीमकाथाना में वैशाख पूर्णिमा पर वन्यजीवों की होगी गणना:22 वाटर पॉइंट किए तैयार, 40 ट्रैप कैमरे लगाए गए

नीमकाथाना : नीमकाथाना और पाटन क्षेत्र में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई शाम 5 बजे से 2 मई सुबह 5 बजे तक वन्यजीवों की गणना होगी। गणना को लेकर वन विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नीमकाथाना क्षेत्र में 12 वाटर पॉइंट और पाटन क्षेत्र में 10 वाटर पॉइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

क्षेत्रों में 20-20 ट्रैप कैमरे लगाए

इसके अलावा दोनों ही क्षेत्रों में 20-20 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिससे दिन-रात वन्यजीवों की सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। वन विभाग द्वारा प्रत्येक वाटर पॉइंट पर दो-दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार 24 घंटे निगरानी रखेंगे। यह गणना विशेष रूप से गर्मी के मौसम में जल स्रोतों पर आने वाले वन्यजीवों के आधार पर की जाती है, जिससे उनकी वास्तविक संख्या और गतिविधियों का सही आकलन किया जा सके।

रेंजर जोगिंदर सिंह ने बताया- यह अभियान वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे वन क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों की संख्या, उनकी प्रजातियों और उनके व्यवहार का अध्ययन कर भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी।

शाकाहारी के साथ मांसाहारी वन्यजीवों की होगी गणना

उन्होंने बताया कि इस दौरान शाकाहारी और मांसाहारी वन्यजीवों के साथ-साथ पक्षियों की भी गणना की जाएगी। गणना के बाद प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर पिछली बार की तुलना में इस बार की स्थिति का आकलन किया जाएगा।

वन विभाग द्वारा इस गणना के लिए वॉटरहोल पद्धति अपनाई जा रही है, जिसमें ऐसे स्थानों पर पानी की व्यवस्था की जाती है जहां वन्यजीवों के आने की संभावना अधिक रहती है। साथ ही जिन स्थानों पर बैठने की व्यवस्था नहीं है, वहां मचान भी तैयार किए गए हैं, ताकि कर्मचारी सुरक्षित तरीके से निगरानी कर सकें।

Related Articles