एनसीटीई चेयरपर्सन प्रो. पंकज अरोड़ा से विक्रम राठौड़ की भेंट, शिक्षक शिक्षा पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर जोर
नई दिल्ली : राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के चेयरपर्सन प्रो. पंकज अरोड़ा से हायर एजुकेशन एक्सप्रेस राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम राठौड़ ने शिष्टाचार भेंट कर शिक्षक शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों के बीच समसामयिक शैक्षणिक सुधारों और अध्यापक शिक्षा के भविष्य को लेकर भी चर्चा की गई।
विक्रम राठौड़ ने प्रो. अरोड़ा के नेतृत्व में एनसीटीई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण से देश में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा मिला है और समावेशी उच्च शिक्षा व्यवस्था को गति मिली है।
वहीं प्रो. पंकज अरोड़ा ने कहा कि देश के भविष्य निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शैक्षिक संस्थानों और हितधारकों के समन्वित प्रयासों से अध्यापक शिक्षा को और अधिक प्रभावी, आधुनिक और शोध-उन्मुख बनाने पर बल दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि परिषद देशभर में शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने, संस्थागत विकास को मजबूत करने और शिक्षा क्षेत्र में नई पहल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
भेंटवार्ता के दौरान राजस्थान में शिक्षक शिक्षा की वर्तमान स्थिति, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और शिक्षा सुधार से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130443

