गोठड़ा पुलिस ने 7450 गांजा के पौधे किए जब्त, मामला दर्ज
गोठड़ा पुलिस ने 7450 गांजा के पौधे किए जब्त, मामला दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : पुलिस थाना गोठड़ा ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7450 गांजा (कैनबिस) के हरे पौधे जब्त किए हैं। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने “ऑपरेशन Anti-Venom 2.0” के तहत यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढाका की ढाणी तन भोजनगर में कुछ लोगों के खेत में गांजा के पौधे लगे हुए हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन अलग-अलग खेतों में सरसों की कटी फसल के बीच और खेत की मेड़ों पर बड़ी संख्या में गांजा के पौधे पाए गए।
पौधों की ऊंचाई करीब 2 से 8 फीट तक थी और उन पर फूल भी आ चुके थे। पुलिस ने कुल 7450 पौधे जब्त किए, जिनसे अनुमानित 150 किलोग्राम गांजा तैयार हो सकता था। इस मामले में सुभाष, मामराज, किशोर और रामकुमार निवासी ढाका की ढाणी तन भोजनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130450

