[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़वासी में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बड़वासी में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

बड़वासी में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

बड़वासी : ग्राम कलवानिया बड़वासी स्थित करीब 350 वर्ष पुराने गोपाल मय जय महापुरुष बाबा मंदिर में मंगलवार से मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:15 बजे पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 मई को प्रातः 8:15 बजे हवन, 11:15 बजे मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा दोपहर 1:15 बजे भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन रात्रि 8:15 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें संत कैलाशनाथ महाराज एवं संत गुलाबनाथ महाराज भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Related Articles