दलोता में भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, 300 साधु-संतों ने की शिरकतप
दलोता में भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, 300 साधु-संतों ने की शिरकतप
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
दलोता : ग्राम दलोता में बाबा बालकदास जी महाराज के सानिध्य में 28 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भंडारा सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जो देर शाम तक लगातार चलता रहा। इसमें शिमला, दुधवा, गौरीर, मुकुंदपुरा, ठाठवाड़ी, ढोसी सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर भी शुरू हुआ। प्रसिद्ध कलाकार जयवीर भाटी, सुरेन्द्र भाटी (ग्रेटर नोएडा), नरेश नागर (ग्रेटर नोएडा), मनोज चौधरी (पलवल), भारती चौधरी (सिंघाना) और अनु चौधरी (बुलंदशहर) ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भंडारे की शुरुआत में करीब 300 साधु-संतों की उपस्थिति में दलोता गांव की ओर से सुरेश दास जी महाराज को चादर ओढ़ाई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में भाईचारे और आस्था का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर समाजसेवी अनिल शर्मा, पूर्णमल शर्मा, महेन्द्र सिंह यादव, देवेन्द्र शर्मा, शेरसिंह यादव मैनेजर, सतीश जालोडीया, सुभाष यादव, रामसिंह, कान्हाराम, वीरेंद्र यादव, गोकुल सैन, सुंदर शर्मा, देवेंद्र पोस्टमास्टर, भागीरथ मास्टर, सुभाष सरपंच, मदन जांगिड़, जयराम, वेद प्रकाश, विनोद, नेतराम पंच, सहीराम, पतराम, दयानंद, सतपाल, गणपत, सुभाष, गोपी सूबेदार, चंद्रभान, नरसिंह, लीलाराम, रोहतास, रामकुमार, सुमेर, भूपसिंह, कुरड़ाराम, भोलाराम, रतिराम, दिनेश टेलर, मुकेश, रामकरण, सत्यनारायण शर्मा, सोमनाथ, रामकिशन शर्मा, बाबूलाल मेघवाल, महेंद्र, राजेंद्र, छोटेलाल, बजरंग जांगिड़, यादराम, बबलू, राजेश, कुंदन, श्योचंद, भूपसिंह सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130289


