डूंडलोद में आवारा कुत्तों का हमला:तीन महीने में 12 मवेशी, 2 बछड़ों की मौत, पशुपालकों को आर्थिक नुकसान
डूंडलोद में आवारा कुत्तों का हमला:तीन महीने में 12 मवेशी, 2 बछड़ों की मौत, पशुपालकों को आर्थिक नुकसान
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के वार्ड नंबर 8 में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पिछले तीन महीनों में कुत्तों ने लगभग 12 मवेशियों और दो गाय के बच्चों पर हमला किया है, जिससे पालतू पशुओं की मौत हो चुकी है। देर रात में आवारा कुत्तों के झुंड मवेशियों और पालतू जानवरों को निशाना बनाते हैं। वार्डवासी शौकत अली चोपदार और अन्य लोगों ने बताया कि शाम होते ही वार्ड में करीब 50 आवारा कुत्ते इकट्ठा हो जाते हैं, जो रात में मवेशियों का शिकार करते हैं।
इस स्थिति से पशुपालक लगातार आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं और अत्यधिक परेशान हैं। वार्डवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार डूंडलोद नगरपालिका के ईओ को मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की है, साथ ही ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वार्डवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा है कि प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार क्यों कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130219


