नीमकाथाना में बैग में रखे 1.35 लाख रुपए चोरी:सास की पेंशन निकालकर ला रही थी बहू, बैंक से लौट रहे थे दंपती
नीमकाथाना में बैग में रखे 1.35 लाख रुपए चोरी:सास की पेंशन निकालकर ला रही थी बहू, बैंक से लौट रहे थे दंपती
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह
नीमकाथाना : नीमकाथाना में एक दंपती के साथ चोरी की वारदात हो गई। अज्ञात चोरों ने दंपती का 1.35 लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया। घटना रामलीला मैदान स्थित अग्रसेन सर्किल के पास हुई।
मौके देखकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, सरोज देवी अपने पति इंद्राज के साथ अपनी सास शांति देवी की पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से निकालकर घर लौट रही थीं। दंपती ने अपनी बाइक अग्रसेन सर्किल के पास खड़ी की थी, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। इस पर पति इंद्राज चाबी बनवाने के लिए चले गए, जबकि सरोज देवी दूसरी चाबी लेने गईं। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। चोरी हुए बैग में लगभग 1 लाख 35 हजार रुपए नगद, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी बिजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2130145


