आरोप- RTE में दाखिले के बावजूद वसूली किताबों की फीस:छात्र का पिता सीबीईओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा; प्रिसिंपल बोली- 10 मई तक मांगे मानने पर हो गया था समझौता
आरोप- RTE में दाखिले के बावजूद वसूली किताबों की फीस:छात्र का पिता सीबीईओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा; प्रिसिंपल बोली- 10 मई तक मांगे मानने पर हो गया था समझौता
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में एक व्यक्ति सीबीईओ (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा है। उसका आरोप है कि शहर के एक निजी स्कूल में उसके बच्चे का दाखिला आरटीई के तहत हुआ था। इसके बावजूद उनसे बच्चे के पाठ्य पुस्तकों और दूसरे कई चीजों के लिए फीस वसूली गई।
इस मामले में सीबीईओ सुनीता पूनिया ने कहा- एक बच्चे के अभिभावक बाबूलाल मेघवाल की शिकायत मिली थी। उनके बेटे का आरटीई के तहत शहर के मोदी पब्लिक स्कूल में दाखिला हुआ था। बाबूलाल मेघवाल ने शिकायत दी है कि उनके बच्चे के पाठ्य पुस्तकों के लिए फीस वसूली की गई।
सीबीईओ ने कहा कि शिकायत मिलने पर हमने मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को फॉरवर्ड कर दिया था। इस मामले में जो भी निर्देश होंगे हम कार्रवाई करेंगे।
‘कार्रवाई नहीं हुई तो अनशन करूंगा’
वहीं धरने पर बैठे अभिभावक बाबूलाल मेघवाल का कहना है कि स्कूल मनमानी कर रहा है। पिछले साल जांच की गई। 50 से ज्यादा अभिभावकों के बयान लिए गए थे। उसकी रिपोर्ट पर भी कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है। अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो आमरण अनशन करना पड़ेगा।
प्रिंसिपल बोलीं- 10 मई तक मांगें पूरी करने की बात हो गई थी
इस मामले में मोदी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संतोष डारा ने बताया- बाबूलाल मेघवाल से 27 अप्रैल को बातचीत की गई थी। इससे पहले बाबूलाल से मुलाकात नहीं हुई। कल हुई बातचीत में यह तय हुआ था कि मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से हल निकाल लेंगे। उन्हें हमने 10 मई तक उनकी मांगें पूरी करने के लिए कहा था। अब पता नहीं क्यों वे अचानक धरने पर बैठ गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2130130


