यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 27 और 28 अप्रैल को 8 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेगी
भावनगर-हरिद्वार व जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस 27 अप्रैल को सुजानगढ़ नहीं आयेगी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : बीकानेर मंडल के चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा,हड़याल,डोकवा व सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया है। इसके कारण 27 व 28 अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कार्य के दौरान संबंधित खंड पर ट्रेनों की आवाजाही सीमित रहेगी।
इन ट्रेनों के मार्ग बदले
- 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय: 27 व 28 अप्रैल को लालगढ़ से प्रस्थान कर बीकानेर-मेडता बाईपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी। रास्ते में नोखा,नागौर,डेगाना,मकराना,फुलेरा,रींगस,नीमकाथाना व नारनौल में ठहराव होगा।
- 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर: 27 व 28 अप्रैल को दिल्ली सराय से रवाना होकर रेवाड़ी-चूरू – सुजानगढ़ के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से संचालित होगी। नारनौल,नीमकाथाना,रींगस,फुलेरा व मकराना में ठहराव दिया जाएगा।
- 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर: 27 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली ट्रेन इसी परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यानि सुजानगढ़ नहीं आयेगी।
- 12371 हावड़ा-बीकानेर: जो 27 अप्रैल को हावड़ा से प्रस्थान करेंगी वह रेवाड़ी-जयपुर-मेड़ता बाईपास मार्ग से चलेगी। अलवर,बांदीकुई,जयपुर,फुलेरा,मकराना,डेगाना,मेड़ता बाईपास,नागौर व नोखा में ठहराव होगा।
- 12259 सियालदाह-बीकानेर जो 27 अप्रैल सियालदाह से प्रस्थान करेगी, इसी मार्ग से संचालित होगी।
- 12260 बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस जो 27 व 28 अप्रैल को प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-मेड़ता बाईपास-जयपुर-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी।
अन्य प्रभावित ट्रेनें
- 19271 भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार 27 अप्रैल को सुजानगढ़ नहीं आयेगी। भावनगर से जोधपुर – मेड़ता रोड के बाद बदले मार्ग -बीकानेर-सूरतगढ़-बठिंडा मार्ग से संचालित होगी। नागौर,नोखा,बीकानेर,सूरतगढ़, हनुमानगढ़ व बठिंडा में इसका ठहराव रहेगा।
- 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस 27 अप्रैल को सुजानगढ़ नहीं आयेगी । जम्मू से हिसार के बाद बदले मार्ग रेवाड़ी-रींगस-डेगाना मार्ग से चलाई जाएगी। भिवानी,रेवाड़ी,नारनौल,नीमकाथाना,रींगस,फुलेरा व मकराना में ट्रेन का ठहराव होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जरूर जांच लें,क्योंकि मार्ग परिवर्तन के कारण समय में बदलाव संभव है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129134


