रतनगढ़ में गो सम्मान अभियान के तहत विशाल जुलूस, हजारों हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा
गो हत्या पर रोक और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग,एसडीएम नहीं मिलने पर युवाओं ने जताया आक्रोश
रतनगढ़ : राष्ट्रव्यापी गो सम्मान अभियान के अंतर्गत सोमवार को सैकड़ों गो भक्तों ने जुलूस निकालकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम हजारों गो भक्तों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर गो हत्या बंद करने एवं गाय को राष्ट्र माता का सम्मान देने की मांग की है।
आयोजन समिति के धनराज इंदौरिया ने बताया कि श्रीतालवाले बालाजी मंदिर प्रांगण से सैकड़ों गो भक्त संत निवृतिनाथ, परमेश्वरगिरी, दयानाथ एवं बंटीनाथ के सानिध्य में एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा ज्ञापन दिया। गो भक्तों द्वारा निकाले गए जुलूस में गाय माता को आगे रखा गया तथा ज्ञापन सौंपकर गाय की हत्या बंद करने तथा राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई।

इस अवसर पर सैकड़ों गो भक्त, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाओं के संचालक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यालय में एसडीएम एवं तहसीलदार नहीं मिलने पर उपस्थित युवा आक्रोशित हो गए तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना आक्रोश भी जताया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एएसआई सुभाषचंद्र के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता भी साथ रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129134


