गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग:बुहाना में गौ सेवकों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग:बुहाना में गौ सेवकों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
बुहाना : बुहाना कस्बे में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक रैली निकाली गई और तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम टीम मीन जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ सेवक, संत-महात्मा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
श्री दक्षिणेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के आचार्य दीपक कोशिश ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में गौ माता के विशेष महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देकर इस आस्था को राष्ट्रीय मान्यता मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत पचेरी मोड़ स्थित राइका धर्मशाला में हुई एक बैठक से हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और गौ सेवकों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद पचेरी रोड से तहसीलदार कार्यालय तक एक रैली निकाली गई, जिसमें गौ माता के सम्मान और संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए गए।
तहसीलदार कार्यालय पहुंचने पर सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद, 11,000 हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
गौसेवक अतुल जांगिड़ ने इस मौके पर गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए संत समाज और आमजन के एकजुट होने की बात कही। उन्होंने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने की भी मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सतीश कुमार, अतुल जांगिड़, सोनू बालाजी गुति, डेनी, अमित, मोहित, प्रवीन, सरजीत राका और अशोक कुमार सहित कई गौसेवक, पुजारी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128868


