सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में सफाई के अभाव में बदबू का आलम, मृतक के साथ आने वाले परिजन परेशान
सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में सफाई के अभाव में बदबू का आलम, मृतक के साथ आने वाले परिजन परेशान
सरदारशहर : राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में महीनो तक साफ सफाई नहीं की जाती है जिसके चलते मोर्चरी में हर समय बदबू आती रहती है और मृतक के साथ आने वाले परिजन और पुलिस कर्मियों को बदबू का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि दुर्घटना में घायल मृतको को जब राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में लाया जाता है और उन्हें डी फ्रिज पर रखा जाता है तो उनका बिखरा खून कई दिनों तक साफ नहीं किया जाता है जिसके चलते मोर्चरी में हर किसी का जाना भी मुश्किल रहता है।
बदबू इतनी तेज आती है कि हर कोई तौलिया से टक्कर मोर्चरी के अंदर तक जा पता है, और मोर्चरी के आसपास खड़ा रहना भी मुश्किल होता है। मृतक के साथ आए परिजन कई बार अस्पताल प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
मोर्चरी में आलम यह रहता है कि खून से सने कपड़े तक भी मोर्चरी से बाहर नहीं डाले जाते हैं। पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा जो दस्ताने उपयोग में लिए जाते हैं वह दस्ताने भी मोर्चरी में ही बिखरे रहते हैं। इसी प्रकार मोर्चरी के पास पड़ी खुली जगह में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई महीनो बाद जब मोर्चरी की सफाई की जाती है तो मोर्चरी से निकलने वाला कचरा डस्टबिन में नहीं डालकर खुली जगह पर ही गिरा दिया जाता है, जिसके चलते हर समय बदबू आती रहती है और मच्छरों का अंबार लगा रहता है।
वार्ड 13 के विमल जम्मड़ ने बताया कि मोर्चरी के अंदर और मोर्चरी के पास खाली पड़ी जगह में हर समय गंदगी फैली रहती है जिसके चलते यहां पर हर समय बदबू का आलम बना रहता है।
उन्होंने कहा कि हमने अस्पताल प्रशासन को कई बार अवगत भी करवाया लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने वही मोर्चरी में नियुक्त कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के समय जो कर्मचारी यहां पर रहता है वह मृतक के शव को पॉलिथीन में पैक करने और पॉलिथीन के नाम पर मृतक के परिजनों से पैसे भी लेता है। वही जब हमने अस्पताल प्रभारी से मामले में बात करने की कोशिश की तो अस्पताल प्रभारी अस्पताल में नहीं मिले।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2127269


