[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“एरिया डोमिनेशन” अभियान: चूरू पुलिस का बड़ा एक्शन, 184 अपराधी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“एरिया डोमिनेशन” अभियान: चूरू पुलिस का बड़ा एक्शन, 184 अपराधी गिरफ्तार

“एरिया डोमिनेशन” अभियान: चूरू पुलिस का बड़ा एक्शन, 184 अपराधी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए “एरिया डोमिनेशन” विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान ऑपरेशन नकेल के अंतर्गत चलाया गया, जिसमें मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन में 25 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर में 63 पुलिस टीमों के 283 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 717 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 171 स्थानों पर छापेमारी कर 184 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

मादक पदार्थ व अवैध सामग्री जब्त
अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की, जिनमें : 1 किलो 556 ग्राम अफीम, 18 किलो 289 ग्राम गांजा, 823 ग्राम डोडा पोस्त, 545.02 लीटर अवैध देशी/हथकड़ शराब, 3.60 लीटर अंग्रेजी शराब, 327.3 लीटर अवैध बीयर व जुए से 16,315 रुपये नकद। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 17 लाख रुपये और अवैध शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

विभिन्न धाराओं में कार्रवाई
अभियान के तहत : एनडीपीएस एक्ट में 4 प्रकरण दर्ज, आबकारी एक्ट में 19 प्रकरण दर्ज, 32 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, 7 हार्डकोर अपराधी (हिस्ट्रीशीटर) गिरफ्तार व 50 सक्रिय अपराधियों के खिलाफ 129 बीएनएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई। साथ ही विभिन्न गैंग से जुड़े 36 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक डोजियर तैयार किए जा रहे हैं।

एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि यह अभियान जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने, अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Related Articles