लाडो प्रोत्साहन योजना से बदलेगी प्रीति की तकदीर, शिक्षा व सपनों को मिलेगा संबल
लाडो प्रोत्साहन योजना से बदलेगी प्रीति की तकदीर, शिक्षा व सपनों को मिलेगा संबल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भजनलाल शर्मा की पहल पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित लाडो प्रोत्साहन योजना प्रदेश में बेटियों के भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के तहत जन्म से लेकर शिक्षा तक बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में सुजानगढ़ तहसील के मुरडाकिया गांव निवासी तिलोकचंद प्रजापत व प्रभा के परिवार को उनकी नवजात बेटी प्रीति के जन्म पर योजना का लाभ मिला है। इस योजना के अंतर्गत प्रीति को चरणबद्ध तरीके से कुल 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी, जो उसके पालन-पोषण, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
प्रीति की माता प्रभा ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को उन्होंने सीकर जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद उन्हें योजना की प्रथम किस्त के रूप में 2500 रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जबकि बच्ची का टीकाकरण अभी जारी है।
उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें बेटी के पालन-पोषण में काफी सहारा मिला है और अब वे उसके स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल पर बेहतर ध्यान दे पा रही हैं। प्रभा का मानना है कि इस योजना से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हैं और मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को उसकी शिक्षा और बेहतर जीवन के लिए उपयोग करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127426


