सिधमुख CHC में डॉक्टरों की कमी पर धरना समाप्त:प्रशासन ने 7 दिन में व्यवस्था सुधारने का लिखित आश्वासन दिया
सिधमुख CHC में डॉक्टरों की कमी पर धरना समाप्त:प्रशासन ने 7 दिन में व्यवस्था सुधारने का लिखित आश्वासन दिया
सादुलपुर : सिधमुख क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को लेकर चल रहा धरना और आमरण अनशन रविवार शाम समाप्त हो गया। यह फैसला प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद लिया गया। रविवार को धरना स्थल पर बीसीएमओ मनोज झाझरड़िया, तहसीलदार नोपाराम और स्थानीय विधायक मनोज न्यांगली सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है कि अस्पताल में रेडियोग्राफर और लैब स्टाफ की नियुक्ति सात दिनों के भीतर कर दी जाएगी। नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को सोमवार तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने ये भी बताया कि अस्पताल में खाली पड़े दो डॉक्टरों के पदों पर 10 से 15 दिनों के भीतर स्थायी नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, प्रशासन ने 27 अप्रैल तक अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन सहित सभी आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था करने का लिखित भरोसा दिया है।

प्रशासन ने ये भी लिखित आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जिनमें नरेश महला शामिल हैं, समय-समय पर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने के बाद, धरना स्थल पर चल रहा आमरण अनशन रविवार शाम समाप्त कर दिया गया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन अपने वादों को पूरा करेगा, जिससे सिधमुख क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2127567


