सरदारशहर-बीकानेर रोड पर जलभराव से आमजन परेशान:नालियों के अभाव से बढ़ रही समस्या, हादसे का डर
सरदारशहर-बीकानेर रोड पर जलभराव से आमजन परेशान:नालियों के अभाव से बढ़ रही समस्या, हादसे का डर
सरदारशहर : सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हालत गंभीर हो गए हैं। नालियों के अभाव में आसपास की कॉलोनियों और दुकानों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसके चलते सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी बोले-लंबे समय से बन रही समस्या
बीकानेर रोड मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया-यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मार्केट एसोसिएशन ने कई बार आंदोलन किए और उपखंड अधिकारी व नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है।
हादसा का बढ़ रहा खतरा
एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगीलाल पूनिया और पूर्व एडवोकेट माणकचंद भाटी ने बताया कि सड़क पर बहता गंदा पानी न केवल व्यापार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहा है। जलभराव के कारण वाहनों के फिसलने और गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
मार्केट के लोगों की होगी बैठक
व्यापारियों ने जानकारी दी कि जल्द ही मार्केट के लोगों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी और प्रशासन पर दबाव बनाने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब स्थायी समाधान के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।
नगर परिषद आयुक्त ने दिया आश्वासन
इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग उचित है और इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। डूडी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा योजना बनाकर नाली निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव से राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों का निर्माण करवाकर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क की स्थिति में सुधार हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2127367


