ऑटो-कार की टक्कर में एक रिटायर्ड फौजी की मौत:महिला समेत दो घायल; चिड़ावा के गाड़ाखेड़ा क्षेत्र के पास हुई घटना
ऑटो-कार की टक्कर में एक रिटायर्ड फौजी की मौत:महिला समेत दो घायल; चिड़ावा के गाड़ाखेड़ा क्षेत्र के पास हुई घटना
चिड़ावा : चिड़ावा-सिंघाना मुख्य मार्ग पर ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं और एक बच्ची सुरक्षित बताई गई है। ये घटना सुबह 10 बजे, कस्बे के गाड़ाखेड़ा क्षेत्र के पास हुई।
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। ऑटो में सवार जयसिंहसर निवासी रिटायर्ड फौजी श्रीपाल (पुत्र मुंगाराम) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह चिड़ावा दवा लेने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।
महिला गंभीर घायल, बच्ची सुरक्षित
इस हादसे में मनी देवी पत्नी सतपाल जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत चिड़ावा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ मौजूद छोटी बच्ची को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है।
टक्कर इतनी जोरदार कि ऑटो के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गाड़ाखेड़ा चौकी पुलिस और चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127190


