चिड़ावा में 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:एक साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती पत्नी को छोड़ फंदे पर झूला
चिड़ावा में 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:एक साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती पत्नी को छोड़ फंदे पर झूला
चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड के सुल्ताना क्षेत्र के महरमपुर गांव में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। अरविंद का शव घर से करीब 50 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पास ही एक घर में शादी समारोह चल रहा था। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उतारा गया शव
सूचना मिलते ही सुल्ताना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पत्नी गर्भवती, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि अरविंद की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती है और जल्द ही परिवार में नए सदस्य के आने की उम्मीद थी। ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुल्ताना थानाधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127190


