झुंझुनूं में लाइट बदलने को लेकर दुकान में तोड़फोड़:गाली-गलौज करने का आरोप, पुलिस ने मामला शांत करवाया
झुंझुनूं में लाइट बदलने को लेकर दुकान में तोड़फोड़:गाली-गलौज करने का आरोप, पुलिस ने मामला शांत करवाया
झुंझुनूं : झुंझुनूं के बाकरा मोड़ इलाके में रविवार को एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर सामान बदलने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। आरोप है कि युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार व उसके बेटों के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
लाइट वापस करने को लेकर शुरू हुई बहस
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत ‘परी इलेक्ट्रॉनिक्स’ नामक दुकान से हुई। कुछ युवक दुकान से खरीदी गई लाइट को बदलने या वापस करने आए थे। इसी दौरान दुकानदार और ग्राहकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि लाइट बदलने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर दी है और फिलहाल शांति कायम है। दोनों पक्षों को थाने में रिपोर्ट देने को कहा गया है। लिखित शिकायत मिलते ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभद्र भाषा का लगाया आरोप
दुकान के मालिक शरीफ ने बताया कि घटना के समय वे और उनका बड़ा बेटा आदिल खाना खाने घर गए हुए थे। दुकान पर परिवार के छोटे बच्चे मौजूद थे। कुछ लड़के दुकान पर आए और बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब बच्चों ने हमें फोन कर बुलाया, तो उन लड़कों ने हमारे साथ भी गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और दुकान में रखा सामान और प्लंबिंग का सामान बिखेर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाल श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और भीड़ को तितर-बितर किया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2127095


