[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्रॉन्ज की बरसात और इतिहास पर कब्जा: जू-जित्सु व गटका में सिंघानिया विश्वविद्यालय का दबदबा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ब्रॉन्ज की बरसात और इतिहास पर कब्जा: जू-जित्सु व गटका में सिंघानिया विश्वविद्यालय का दबदबा

ब्रॉन्ज की बरसात और इतिहास पर कब्जा: जू-जित्सु व गटका में सिंघानिया विश्वविद्यालय का दबदबा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयुब खान 

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जू-जित्सु और गटका दोनों प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय को खेल जगत में नई पहचान दिलाई है।

20 से 24 अप्रैल तक भोपाल स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय में आयोजित जू-जित्सु अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में सिंघानिया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक साथ 8 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। किसी भी एकल टूर्नामेंट में 8 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिंघानिया विश्वविद्यालय अब तक अपनी तरह की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। इस प्रतियोगिता में अनूज चाहर, दिनेश गोरछिया, सचिन दुलार, राकेश सिंह, विजय राज जाट, अशोक सिंह, महीपाल सिंह एवं पनराज सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

वहीं, 21 से 26 अप्रैल तक कोटा विश्वविद्यालय, कोटा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी गटका प्रतियोगिता में भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तनिषा शेरावत ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि निशा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा सुमेश कुमार शेरावत, सचिन कुमार शेरावत, राहुल शेरावत एवं विनोद कुमार यादव ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

विश्वविद्यालय द्वारा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु यात्रा, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यही कारण है कि खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस तरह की उपलब्धियां संस्थान को खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं।

Related Articles