जसरापुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गोली मारने की धमकी मिलने के बाद भांजे को फोन कर दी थी सूचना
जसरापुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गोली मारने की धमकी मिलने के बाद भांजे को फोन कर दी थी सूचना
खेतड़ी : जसरापुर में एक 45 साल के व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने इसे सामान्य आत्महत्या नहीं मानते हुए साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है, जिससे मामला गंभीर हो गया है। मामला खेतड़ी थाना क्षेत्र के जसरापुर गांव का है। मृतक की पहचान योगेश शर्मा उर्फ श्याम (45) पुत्र नथमल के रूप में हुई है। वह जसरापुर गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
मरने से पहले भांजे को किया था कॉल
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले योगेश शर्मा ने बारां में पुलिस में तैनात अपने भांजे पंकज को फोन किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक व्यक्ति द्वारा गोली मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे वे काफी डरे हुए थे।
परिजनों का आरोप- महिला और युवक ने रची साजिश
मृतक के बेटे आदित्य ने पुलिस को दी रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गांव की एक महिला अक्सर उनके पिता की दुकान पर दवाई लेने आती थी। इसी बात को लेकर ढाणी ढेरवाला तन जसरापुर निवासी मुकेश गुर्जर नाराज था। आदित्य का आरोप है कि मुकेश ने पहले भी उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को महिला और मुकेश ने कथित तौर पर योगेश को महिला के घर बुलाकर धमकाया, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
पंखे से लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच की जाएगी।
योगेश शर्मा अपने गांव में मेडिकल स्टोर संचालित करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां विवाहित हैं, जबकि बेटा आदित्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। घटना के बाद पूर्व सरपंच केदार खिंची और समाजसेवी झंडूराम गुर्जर सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।
एएसआई विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2126019


