सीएचसी के महिला वार्ड में लगी आग:एसी में अचानक से उठने लगी लपटें, पर्दों में लगी आग; तीन महिला थी एडमिट
सीएचसी के महिला वार्ड में लगी आग:एसी में अचानक से उठने लगी लपटें, पर्दों में लगी आग; तीन महिला थी एडमिट
मंड्रेला : झुंझुनूं जिले के मंड्रेला कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार को महिला वार्ड में अचानक आग लग गई। ये आग एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। इस दौरान वार्ड में तीन महिला मरीज एडमिट थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से वार्ड के पर्दों तक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे वार्ड में फैल गई। इस दौरान बैड और बाकी सामान भी जलकर राख हो गए।

हादसे के दौरान चल रहा था एसी, अचानक लगी आग
जानकारी के अनुसार महिला वार्ड में हादसे के दौरान एसी चल रहा था। अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियां निकलने लगी। कुछ ही देर में आग पर्दे औ बाकी सामान तक पहुंच गई। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में धुंआ उठने लगा। ये देख वहां मौजूद बाकी मरीज और उनके परिजन समेत स्टाफ बाहर भागा।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी कैलाशचंद्र और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी वार्ड खाली करवाए गए और बिजली सप्लाई काटी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का कारण सामने आया है। कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2125942


