[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में टायर के गोदाम में लगी भीषण आग:दमकल और ग्रामीणों ने पाया काबू, दीवारें और छत भी क्षतिग्रस्त, कारण अज्ञात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बबाई में टायर के गोदाम में लगी भीषण आग:दमकल और ग्रामीणों ने पाया काबू, दीवारें और छत भी क्षतिग्रस्त, कारण अज्ञात

बबाई में टायर के गोदाम में लगी भीषण आग:दमकल और ग्रामीणों ने पाया काबू, दीवारें और छत भी क्षतिग्रस्त, कारण अज्ञात

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बाबई कस्बे के स्टेट हाइवे 13 खेतड़ी रोड पर टायरों के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के टायर जलकर खाक हो गए। गोदाम के मालिक इलियास ने बताया कि किसी काम से घर गए हुए थे। तभी उनके मोहल्ले के जावेद ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान के पीछे स्थित गोदाम से आग की लपटें और घना धुं निकल रहा है। सूचना मिलते ही इलियास तुरंत बाइक से दुकान पर पहुंचे, जहां पहले से ही काफी संख्या में लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने पर बबाई थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तुरंत दो पानी के टैंकर मंगवाए और दमकल विभाग को सूचित किया। करीब एक घंटे बाद खेतड़ी नगरपालिका से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इलियास ने बताया कि गोदाम में 10 जोड़े नए भारी वाहनों के टायर, लगभग 20 जोड़े रीमोट किए हुए टायर और 10 जोड़े केसिंग टायर रखे हुए थे। आग की भीषण गर्मी से दुकान और गोदाम की दीवारें व छत भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles