[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवलावास की बेटी कोमल ने रचा इतिहास, 97% अंक पर स्कूटी से होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

देवलावास की बेटी कोमल ने रचा इतिहास, 97% अंक पर स्कूटी से होगा सम्मान

देवलावास की बेटी कोमल ने रचा इतिहास, 97% अंक पर स्कूटी से होगा सम्मान

बुहाना : क्षेत्र के गांव देवलावास की प्रतिभावान छात्रा कोमल ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 97% अंक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोमल पुत्री विकास कुमार की इस उपलब्धि पर 26 अप्रैल को शाम 5 बजे ग्राम पंचायत भवन देवलावास में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नोबल शिक्षण समूह के निदेशक डॉ. संदीप नेहरा स्वयं छात्रा के घर पहुंचकर उसे सम्मानित करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. नेहरा द्वारा कोमल को स्कूटी भेंट कर प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। समारोह में ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी। कोमल की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर बेटी का हौसला बढ़ाने का आह्वान किया है।

Related Articles