बीदासर में ‘ग्रैंड ड्यून्स वॉटरपार्क एण्ड रिसोर्ट का हुआ शुभारम्भ
बीदासर शहर को मिला नया पर्यटन केंद्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : शहर के बीदासर-चाड़वास हाईवे पर स्थित ग्रैंड ड्यून्स वॉटरपार्क एण्ड रिसोर्ट की शुरुआत हो चुकी है बीदासर तहसील क्षेत्र के आसपास मे सबसे भव्य वॉटर पार्क शुरूआत होने से ऐतिहासिक पल साबित हुआ जहां पहली बार इतने बड़े स्तर पर आधुनिक मनोरंजन स्थल की शुरुआत हुई। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री गणेश व लक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से बीदासर के विद्वान पंडित नरपत शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे परिसर को भक्तिमय माहौल में नवनिर्मित वॉटर पार्क व रिसोर्ट का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पधारें अनेक अतिथियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अनेक विभिगों के राजकीय कार्मिक,समाजसेवी, व्यापारी व सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रहे इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की गंग परिवार द्वारा बीदासर क्षेत्र में विशाल वॉटर पार्क व रिसोर्ट बनाकर बीदासर के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

ग्रैंड ड्यून्स वॉटरपार्क एण्ड.रिसोर्ट से राहुल जैन ने बताया कि ग्रैंड ड्यून्स वाटरपार्क अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें विभिन्न प्रकार की वॉटर स्लाइड्स, फैमिली पूल, बच्चों के लिए विशेष ज़ोन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह वाटरपार्क न केवल बीदासर बल्कि पूरे राजस्थान व देश विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों में इस नए वॉटररपार्क को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं और बच्चों ने इसे शहर के लिए बड़ी सौगात बताया। नागरिकों का मानना है कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छोटे व्यवसायों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर ग्रैंड ड्यून्स वाटरपार्क से मैनेजिंग डायरेक्टर हनुमान मल गंग, राहुल गंग, ऋषभ गंग, रजत गंग, पुष्पा देवी गंग, मोनिका गंग, नीतू गंग, मीनाक्षी गंग, हर्षित, जश, मोझ सहित गंग परिवार के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
ये रहे कार्यक्रम में शामिल तहसीलदार अमर सिंह, जलदाय विभाग से कनिष्ठ अभियंता (JEN ) रविन पूनिया, सहायक अभियंता दिनेश मेहला (AEN ), बिजली विभाग से सहायक अभियंता मुकेश मालू AEN व कनिष्ठ अभियंता रामनारायण मदरेणा (JEN ), निवर्तमान प्रधान संतोष मेघवाल,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश बैगानी,सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम टांटीया, पूर्व पार्षद व समाज सेवी बेगराज नाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2124984


