[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग बच्चे घर के विधाता तुल्य उनकी देखभाल बड़ा ही पुण्य का काम है – प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग बच्चे घर के विधाता तुल्य उनकी देखभाल बड़ा ही पुण्य का काम है – प्रजापति

दिव्यांग बच्चे घर के विधाता तुल्य उनकी देखभाल बड़ा ही पुण्य का काम है - प्रजापति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : जिला मुख्यालय देपालसर रोड़ पर स्थित मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान चुरु के सभागार में विश्व पुस्तक दिवस पर वार्षिकोत्सव समारोह का शानदार आयोजन किया। मुख्य अतिथि मुकेश पंचोली निदेशक कोचिंग संस्थान जयपुर ने कहा कि बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर के जुनून से पढ़ाई कर सफलता को हासिल किया जा सकता है उन्होंने कहा कि मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान में उपस्थित हो कर बड़ा शकुन मिला है उन्होंने संस्थान की निदेशक अन्जु नेहरा के पन्द्रह साल के संघर्षों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि मुकबधीर, दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक संस्थान चुरु जैसे शहर में होना हमारे लिए गर्व की बात है उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हर दिव्यांग बच्चा भगवान तुल्य घर का विनायक है इनकी देखभाल पुन्य का कार्य है उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिक गण से अपना जन्मदिन,विवाहिक वर्ष गांठ बच्चों के बीच मनाया जाने की विनम्र अपील की, उन्होंने कहा कि इस तरह बच्चों के बीच मनाने से बच्चों के लिए रोज दिवाली सा पर्व आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती राम नेहरा ने की ।

शाला के दिव्यांग बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड निदेशक ओम प्रकाश,तुलछाराम, प्रेम थानेदार, सीकन्दर खान, चाहर, आदि का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, आगन्तुक अभिभावकों को स्वरुचि भोज, सहित साफ़ा शाल श्रीफल मोमेंटो भेंटकर दर्जनों लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष की ओर से संस्थान निदेशक अन्जु नेहरा से धन्यवाद सम्बोधन दिया।

Related Articles