बढते तापमान में चंवरा पीएचसी के डीडीसी में एयर कंडीशनर की मांग
बढते तापमान में चंवरा पीएचसी के डीडीसी में एयर कंडीशनर की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंवरा के दवा वितरण केन्द्र में एयर कंडीशनर नहीं लगा हुआ है। जिससे बढ़ते तापमान के कारण कई दावाओ के खराब होने की आशंका बनी रहती है। फार्मासिस्ट अभिषेक बत्रा ने बताया कि गर्मी के मौसम में रोजाना तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में 42 डिग्री तक तापमान चल रहा है ऐसे में डीडीसी मे दावाओं के रख-रखाव के लिए एयर कंडीशनर की तत्काल आवश्यकता है जिससे दावाओं का रख-रखाव की समुचित व्यवस्था रह सके। वही कंप्यूटर रूम में लगी हुई ऐसी भी खराब पड़ी है। पीएचसी स्टाफ ने मेडिकल विभाग के उच्चाधिकारियों से सीएचसी में दो एयर कंडीशनर शीघ्र लगवाने की मांग की है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2123635


