[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा ट्यूबवेल से पाइप-मोटर-केबल गायब:पीएचईडी ने वीडीओ को पत्र भेजा, गांव में बढ़ सकता है पेयजल संकट

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा ट्यूबवेल से पाइप-मोटर-केबल गायब:पीएचईडी ने वीडीओ को पत्र भेजा, गांव में बढ़ सकता है पेयजल संकट

डाडा फतेहपुरा ट्यूबवेल से पाइप-मोटर-केबल गायब:पीएचईडी ने वीडीओ को पत्र भेजा, गांव में बढ़ सकता है पेयजल संकट

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा में पंचायत भवन के पास स्थित एक ट्यूबवेल से पाइप, मोटर और केबल सहित सभी उपकरण गायब हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और वे पानी की समस्या बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। इस मामले को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के जेईएन ने बताया कि विभाग की ओर से डाडा फतेहपुरा के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को इस संबंध में एक पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल के खराब होने से क्षेत्र में पानी की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Related Articles