हीट वेव अलर्ट: दोपहर में बाहर निकलने से बचें, लक्षण दिखें तो तुरंत लें उपचार
हीट वेव अलर्ट: दोपहर में बाहर निकलने से बचें, लक्षण दिखें तो तुरंत लें उपचार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के असर को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सतर्क रहने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सावधानी बरतकर ही हीट वेव से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि बाहर जाते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें और हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए अधिक से अधिक पानी, छाछ, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करें।

क्या करें : दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, धूप से बचें और छांव में रहें, सिर को ढककर रखें, हल्का व सुपाच्य भोजन करें।
क्या नहीं करें : खाली पेट धूप में न निकलें, तली-भुनी चीजों से परहेज करें, चाय-कॉफी व अन्य पेय का अधिक सेवन न करें।
सीएमएचओ ने बताया कि तेज धूप में काम करने वाले लोग समय-समय पर छांव में विश्राम करें और खुद को हाइड्रेट रखें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें, क्योंकि समय पर उपचार से हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा संस्थानों को हीट वेव से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें दवाइयों की उपलब्धता, आइस पैक, वार्ड में कूलर-पंखे, पेयजल और एम्बुलेंस सेवाएं शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122327


