श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला 26 अप्रैल को, रामायण पाठ आज
जागरण कल रात्रि, भंडारा, कुश्ती दंगल और दौड़ प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
जाजोद : ग्राम पंचायत मलिकपुर के ज्ञानपुरा स्थित भाखड़ा वाला जोहड़े में श्री तरवीर हनुमानजी महाराज का विशाल मेला 26 अप्रैल रविवार को आयोजित होगा। इस दौरान रामायण पाठ, भजन संध्या, कुश्ती दंगल और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पुजारी महिपाल मीणा ने बताया कि मेले से पूर्व शुक्रवार सुबह रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। शनिवार रात्रि में एक भव्य भजन संध्या होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक बल्ली मोहनवाड़ी, लोक गायिका पूजा डोटासरा, गायक बनवारी शिमला, डांसर लक्की उड़ान, राजू चौधरी, बेबी जांगिड़ और सोनू छैला सहित राजस्थानी पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देगी।
मेले के दौरान शाम सवा 5 बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें 101 रुपए से लेकर 2100 रुपए तक की कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अतिरिक्त, 551 रुपए से 1100 रुपए तक की ऊंट दौड़ और 101 रुपए से 251 रुपए तक की बच्चों की दौड़ भी करवाई जाएगी। इस मेले का आयोजन समस्त ग्रामवासी और तरवीर बालाजी कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है। तरवीर बालाजी मेला कमेटी ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्री तरवीर बालाजी हनुमानजी महाराज के दर्शनों का लाभ उठाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122306


