[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI उपाध्यक्ष नवीन जिलोवा पर प्राचार्य से हाथापाई का आरोप:नीमकाथाना के SNKP कॉलेज में विवाद, प्राचार्य बोले- रीडिंग रूम में जाने से रोका तो हाथापाई की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

NSUI उपाध्यक्ष नवीन जिलोवा पर प्राचार्य से हाथापाई का आरोप:नीमकाथाना के SNKP कॉलेज में विवाद, प्राचार्य बोले- रीडिंग रूम में जाने से रोका तो हाथापाई की

NSUI उपाध्यक्ष नवीन जिलोवा पर प्राचार्य से हाथापाई का आरोप:नीमकाथाना के SNKP कॉलेज में विवाद, प्राचार्य बोले- रीडिंग रूम में जाने से रोका तो हाथापाई की

नीमकाथाना : नीमकाथाना एसएनकेपी गवर्नमेंट कॉलेज में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष नवीन जिलोवा और कॉलेज प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा के बीच विवाद हो गया। प्राचार्य ने नवीन जिलोवा पर हाथापाई और अभद्रता का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस जिलोवा को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब नवीन जिलोवा कॉलेज परिसर में अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग के बजाय रास्ते में खड़ी कर रहे थे। प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा ने उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

प्राचार्य ने नवीन जिलोवा पर बिना परमिशन के लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में जाने के आरोप लगाए।
प्राचार्य ने नवीन जिलोवा पर बिना परमिशन के लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में जाने के आरोप लगाए।

प्राचार्य का आरोप है कि इसके बाद जिलोवा बिना अनुमति लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में जाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे उन्होंने रोका। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तथा अभद्रता तक पहुंच गया।

प्राचार्य ने बदतमीजी और हाथापाई के आरोप लगाए

प्राचार्य संतोष वर्मा ने बताया कि जिलोवा ने उनके साथ बदतमीजी की और हाथापाई करने की कोशिश की। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व में भी जिलोवा के खिलाफ इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

वहीं, नवीन जिलोवा ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि प्राचार्य और कॉलेज स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। पुलिस नवीन जिलोवा को थाने लेकर गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

बताया गया है कि एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष नवीन जिलोवा यूथ कांग्रेस के मतदान की वोटिंग और प्रचार-प्रसार करवाने के लिए कॉलेज में आए थे, तभी यह विवाद हुआ।

Related Articles