[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में लंबे समय से डस्टबिन की सफाई नहीं:वार्ड 23 और 14 में कचरा फैलने से लोग परेशान, बच्चों का खेलना हुआ मुश्किल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में लंबे समय से डस्टबिन की सफाई नहीं:वार्ड 23 और 14 में कचरा फैलने से लोग परेशान, बच्चों का खेलना हुआ मुश्किल

रींगस में लंबे समय से डस्टबिन की सफाई नहीं:वार्ड 23 और 14 में कचरा फैलने से लोग परेशान, बच्चों का खेलना हुआ मुश्किल

रींगस : रींगस कस्बे के वार्ड 23 और 14 में नगर पालिका द्वारा ईदगाह और जलदाय विभाग के बाहर रखे गए कचरा पात्रों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। इसके कारण कचरा सड़कों पर फैल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस लापरवाही के चलते बच्चों का खेल भी प्रभावित हुआ है, क्योंकि उनके खेलने की जगह पर अब कचरा जमा हो गया है।

वार्डवासियों ने बताया- पालिका ने कुछ समय पहले जलदाय विभाग के बाहर कचरा पात्र रखवाया था। यह जगह दो मंदिरों और ईदगाह के पास है। नगर पालिका तथा तहसील कार्यालय भी यहीं से कुछ दूरी पर स्थित हैं। पहले इस सुनसान सड़क पर आस-पास के बच्चे सुबह-शाम खेलने आते थे।

वार्डवासी बोले-सफाई नहीं हुई

वार्डवासी राजकुमार कुमावत ने जानकारी दी कि कचरा पात्र रखे जाने के बाद से बच्चों का खेलना बंद हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब से कचरा पात्र रखा गया है, तब से उसकी सफाई नहीं हुई है और न ही सड़क पर फैले कचरे को हटाया गया है। अभिभावकों ने इस संबंध में कई बार नगर पालिका को अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

पालिका अधिकारी बोले-सफाई कराई जाएगी

नगर पालिका के एसआई मुकेश कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर नगर पालिका के कर्मचारी को भेजकर सफाई व्यवस्था को जल्द ही सुदृढ़ करवाया जाएगा।

Related Articles