लक्ष्मणगढ़ में भूतनाथ मंदिर के पास कचरा फैला:राहगीर और श्रद्धालु परेशान, नियमित सफाई की मांग की
लक्ष्मणगढ़ में भूतनाथ मंदिर के पास कचरा फैला:राहगीर और श्रद्धालु परेशान, नियमित सफाई की मांग की
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में भूतनाथ मंदिर के पास सड़क पर फैला कचरा अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। बकरा मंडी से हाईवे को जोड़ने वाले इस मार्ग पर काफी दूरी में कचरा बिखरा पड़ा है। यहां कचरा पात्र नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे ही कचरा डाल रहे हैं।
दिनभर कचरा सड़क पर फैला रहता है, जिसे आवारा पशु मुंह मारकर और अधिक फैलाते हैं। पास ही बाबा भूतनाथ मंदिर होने के कारण यहां से रोजाना श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है, वहीं स्कूल के बच्चे और आम नागरिक भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। कचरे की दुर्गंध के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आसपास के निवासियों का कहना है कि यदि यहां कचरा पात्र रखकर नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए तो स्थिति में सुधार हो सकता है। वर्तमान में कई-कई दिनों तक कचरा नहीं उठने से यह पूरे रास्ते में फैल जाता है, जिससे राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
इसी स्थान के पास बिजली का एक ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है, जिसके आसपास घास और झाड़ियां उग आई हैं। इन झाड़ियों के कारण यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे हादसे की आशंका और अधिक बनी हुई है।

स्थानीय निवासी समीर ने बताया कि पहले लोग अपने घरों के बाहर बरामदे में बैठते थे, लेकिन अब कचरे और दुर्गंध के कारण ऐसा करना मुश्किल हो गया है। कचरे और घास के चलते आवारा पशु लगातार यहां मंडराते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2122204

