बीदासर में आसमान से बरस रही आग, भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
बीदासर में आसमान से बरस रही आग, भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
बीदासर : क्षेत्र में इन दिनों गर्मी ने अपने तेवर बेहद कड़े कर लिए हैं। सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। लगातार बढ़ते तापमान ने आमजन का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है, जबकि सुबह और शाम को ही हल्की चहल-पहल देखने को मिल रही है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। कामकाजी लोग भी जरूरी काम निपटाकर तुरंत घर लौटने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर बने हुए हैं, जहां पेयजल की समस्या के साथ-साथ गर्मी का असर पशुधन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की खपत में भारी इजाफा हुआ है, जिससे कई जगहों पर बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिनभर कूलर-पंखे चलने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रात के समय भी उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ रही है । डॉक्टरों ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम, शरबत और फलों की मांग में तेजी आई है। लोग राहत पाने के लिए विभिन्न उपाय अपना रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी के आगे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122328


