[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना का आरोप, आरटीई प्रवेश व फीस वसूली पर नहीं हुई जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना का आरोप, आरटीई प्रवेश व फीस वसूली पर नहीं हुई जांच

कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना का आरोप, आरटीई प्रवेश व फीस वसूली पर नहीं हुई जांच

बिसाऊ : कस्बे के निकट ग्राम पंचायत बिरमी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जिला कलेक्टर के आदेशों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। मामला आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश और किताब-यूनिफॉर्म की मनमानी वसूली से जुड़ा है।

ग्रामीणों अनिल कुमार मीणा और राजीव कुमार चौपड़ा ने 16 अप्रैल को आयोजित रात्रि चौपाल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बिरमी के एक निजी विद्यालय में आरटीई के तहत यूकेजी कक्षा में बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जबकि अभिभावक फीस देने को भी तैयार हैं।

शिकायत में यह भी बताया गया कि बिसाऊ क्षेत्र के निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं और अभिभावकों पर इन्हें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. अरुण गर्ग ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच शुरू नहीं होने का आरोप है।

अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला और अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। पीड़ित अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों में उनके बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित नहीं किया गया तो वे पुनः जिला कलेक्टर से मिलकर शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे।

Related Articles